पंजाबी महासभा ने छबील लगाकर श्रद्धालुओं की प्यास बुझाई

ऋषिकेश में बैसाखी पर्व की धूम, त्रिवेणी घाट पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी 

एसके विरमानी / ऋषिकेश। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने खुशियों के पर्व बैसाखी पर छबील लगाकर हजारों श्रद्धालुओं की प्यास बुझाई।इस दौरान कार्यक्रम स्थल जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष  से गूंजता रहा।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में बैसाखी पर्व पर आज कार्यक्रमों की धूम रही। त्रिवेणी घाट में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं गुरुद्वारा सिंह सभा में दोपहर के दीवान में विभिन्न समुदाय से जुड़े हजारों लोगों ने मत्था टेक अरदास कराई।

इन सबके बीच हरिद्वार रोड़ स्थित युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया के कार्यालय के बाहर पंजाबी महासभा की ऋषिकेश इकाई ने पर्व पर प्रसाद के रूप में ठंडा मीठा दूध वितरित किया।

इस मौक़े पर उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने भी श्रद्धालुओं के शर्बत पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लांबा ने कहा की खुशियों के पर्व पर छबील लगाने की पौराणिक परंपरा रही है।सेवाभाव के पुनित उद्देश्य को लेकर आज छबील गई जिसमें हजारों लोगों को प्रसाद रूपी मीठा शरबत वितरित किया गया।

इस दौरान प्रदीप कोहली,प्रतीक कालिया, संदीप गुप्ता, दीप शर्मा, गगनदीप सिंह बेदी, नवल कपूर,ओम प्रकाश मुल्तानी , योगेश पावा , राजीव कालड़ा, अजय कालड़ा , हरिचरण सिंह, धीरज मखीजा, रमेश अरोड़ा, अविनाश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!