बिग ब्रेकिंग चमोली में बड़ा हादसा, 16 मरे, 10 घायल

नमामि गंगा परियोजना में करंट फैलने से हुआ हादसा

दुर्घटना में ड्यूटी करते चमोली पुलिस के चार कर्मचारी भी शहीद

देहरादून ।चमोली में आज एक बड़ा हादसा हो गया। चमोली मुख्य बाजार में अलकनंदा नदी के पास बने नमामि गंगे परियोजना में करंट फैलने के कारण 25 लोग इसकी चपेट में आ गये है जिनमें से अब तक 16 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है व 10 व्यक्ति घायल हो गये थे जिसमें से गम्भीर रुप से घायल 06 व्यक्तियों को हायर सेन्टर ऋषिकेश एम्स रेपर किया गया है।

इस बीच सूचना मिलते ही राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।

 

उक्त दुखद: घटना में चमोली पुलिस के उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी पीपलकोटी श्री प्रदीप रावत, हो0गा0 मुकंदी राम, हो0गा0 गोपाल, हो0गा0 सोबत लाल द्वारा ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जिससे चमोली पुलिस परिवार शोकाकुल है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

बताया जा रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट पर काम करने वाले एक युवक की कल रात्रि मौत हो गई थी। पुलिस आज सुबह शव का पंचनामा भर रही थी। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ भी जमा थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां अचानक करंट फैल गया। चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने हादसे में 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है।हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ सकती है।

चमोली पुलिस के अनुसार दुर्घटना में मृत लोगों के नाम

1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी पीपलकोटी कोतवाली चमोली

2- होमगार्ड मुकुंदी राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली उम्र 55

3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष

4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली गोपेश्वर चमोली।

5-सुमित पुत्र स्व0 चंद्र सिंह निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष

6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 33 वर्ष

7- देवी लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी उम्र 45 वर्ष

8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी

9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष

10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाडुली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष

11- मनोज कुमार निवासी हरमनी चमोली उम्र 38 वर्ष

12- सुखदेव पुत्र ऐलमदास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष

13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली

14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 33 वर्ष

15- महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष

16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 27 वर्ष

नाम पता घायल

1- महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खौनुरी चमोली उम्र 32 वर्ष

2- नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी – उम्र 35

3-आनंद पुत्र गम्मालाल, पाटुली गोपेश्वर उम्र 42

4- धीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी चमोली उम्र 41

5- पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी चमोली

6- सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 27

7- सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन निवासी रूद्रप्रयाग उम्र 34

8- पी0आर0डी रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल निवासी खैनुरी चमोली उम्र 48 वर्ष

9- सुशील खत्री पुत्र दौलत सिंह निवासी रांगतौली चमोली उम्र 27 वर्ष

10- जयदीप पुत्र हरीश निवासी हरमनी चमोली उम्र 20 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |