भाजपा के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने हरेला पर किया पौधारोपण

 देहरादून ।भारतीय जनता पार्टी महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने प्रकृति पूजन एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित , देवभूमि उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला पर्व के शुभ अवसर पर धर्मपुर विधानसभा के धर्मपुर नगर मंडल में विद्या विहार फेस वन पार्क में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा के साथ पौधारोपण किया।

हरेला पर्व के बारे में जानकारी देते हुए लच्छू गुप्ता ने बताया उत्तराखंड में हरियाली सुख शांति समृद्धि और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के त्योहार के रूप में मनाया जाता है और कई जगह पर इस दिन वृक्षारोपण भी किया जाता है

धर्मपुर नगर मंडल के अध्यक्ष अजय शर्मा ने हरेला पर्व की जानकारी देते हुए बताया कुमाऊं में कई जगह पर उपवास रखकर हरेला बोया जाता है और जिस दिन हरेले की गुड़ाई की जाती है उस दिन टोकरी को कलावे से बांधा जाता है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री मुकेश सिंगल, दिनेश सती, पार्षद आलोक कुमार, पार्षद राजपाल पायल, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष कुलभूषण अग्रवाल, दीपक गुप्ता, अशोक गुप्ता, महेश गुप्त, रमा गोयल, धन प्रकाश गोयल, मीत अग्रवाल, रविंद्र राज अरोड़ा, कल्पना त्रिपाठी, इंदु पुंडीर, विमला गोसाई, विद्या बेलवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!