अगले दो दिन स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग का 15 के लिए रेड अलर्ट

भारी बारिश से देहरादून में नदियां उफान पर 

देहरादून । अगले दो दिनों में भारी की चेतावनी के बीच सरकार ने 14 और 15 जुलाई को प्रदेश भर में सभी शिक्षण संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस बीच मौसम विभाग ने 13-14 जुलाई के लिए यलो और 15 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से देहरादून जनपद में गंगा, यमुना और टौंस नदी उफान मार रही हैं।

उपसचिव /ड्यूटी आफिसर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र अजित सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया कि राज्य में अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्ड गिरने, जल भराव, सडक मार्ग बंद आदि की घटनाएं हो रही है। इसलिए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं के होने की आशंका के मद्देनजर और ऐसी सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण और प्रबंधन के दृष्टिकोण से 14और 15 जुलाई को प्रदेश के समस्त निजी और सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी शैक्षिणक और गैर शैक्षिणक अध्यापकों / कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया।

ध्यान हो शनिवार से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि दोपहर बाद देहरादून सहित कुछ इलाकों में धूप निकली है लेकिन राज्य मौसम विज्ञान केन्द्र ने फिर अलर्ट जारी किया है। 15 जुलाई के लिए तो रेड अलर्ट है।

मौसम विभाग अनुसार 13और 14 जुलाई के लिए यलो अलर्ट है जिसमें देहरादून में कहीं कहीं बारिश, गर्जन के साथ बारिश और भारी बारिश की संभावना प्रकट की गयी है। जबकि 15 जुलाई के रेड अलर्ट में भारी से भारी बारिश का अनुमान लगया गया है।

 गंगा, यमुना और टौंस नदी उफान पर 

अतिवृष्टि के कारण नदियां भी उफान है। ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान से सिर्फ दो मीटर नीचे हैं। त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 338.90 मीटर आंका गया है जबकि खतरे का निशान 340.50 मीटर पर है। डाकपत्थर में यमुना नदी खतरे के निशान से दो मीटर से कम पर है। यमुनानदी का जलस्तर 453.09 मीटर तक पहुंच गया है जबकि खतरे का निशान 455.37मीटर है। टौंस नदी( इच्छाडी) खतरे के निशान से करीब 10 मीटर नीचे बह रही है। टौंस नदी का जल स्तर 633.40 मीटर आंका गया। खतरे का निशान 644. 75 मीटर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!