कांवड़ मेला के सफल संचालन को खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यापारियों के साथ बैठक

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी 

एसकेविरमानी / देहरादून। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पीसी जोशी द्वारा बताया है कि कांवड़ मेला बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित एवं पोस्ट खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु व्यापारियों के साथ बैठक की गई बैठक में होलसेल औरडिस्ट्रीब्यूशन व्यापार मंडल मिठाई एवं डेयरी एसोसिएशन एफडीए के द्वारा भाग लिया गया।

बैठक में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी द्वारा व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानक एक्ट 2006 एवं विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा संबंधी चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। एफडीए के उपायुक्त गढ़वाल मंडल  आर एस रावत द्वारा बताया कि कांवड़ मेला हेतु सैंपलिंग के लिए टीम का गठन किया जाएगा जो व्यापारी मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय तैयार करेगी उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री मनोज कालरा द्वारा बताया कि सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में जागरूक किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा संबंधी मानकों का अनुपालन किया जाएगा बैठक में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह संजय तिवारी व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!