देहरादून । तेज बारिश के कारण जल भराव की समस्या ने आज एमडीडीए की केदारपुरम कालोनी में विकराल रूप धारण कर लिया और पानी इन मकानों के संयुक्त आंगन से घरों में घुसकर आरपार बहने लगा। आंगन और घरों के अंदर मानो सैलाब की स्थिति बन गयी। घरों के घुसे पानी से लोगों का सामान भी खराब हो गया।