जी- 20 सम्मेलन के निपटते ही शहर के सौन्दर्यीकरण पर लगने लगा ग्रहण

बिजली खम्भों पर केबिल तारों का डालना फिर हुआ शुरू

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। करोड़ों रूपए के खर्च से किए गए सौन्दर्यीकरण पर जी – 20 सम्मेलन सम्पन्न होने के साथ ही ग्रहण लगना शुरू हो गया। स्थानीय देहरादून रोड पर बिजली के खम्भों पर डाले जा रहे केबिल के तारों से यह साफ दिखाई दे रहा है। सवाल यह है कि करोड़ों के सरकारी खर्च से जो चकाचौंध की गयी क्या वह सिर्फ सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों को दिखाने भर के लिए थी।

आपको बता दें कि जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर तीर्थनगरी में करोड़ों के खर्च से सौन्दर्यीकरण कराया गया। सड़कें, घाट संवारे गए। अतिक्रमण हटाया गया। बिजली के पुराने खम्भों को हटाकर नए लगाए गए। बिजली और अन्य तारों के जाल को हटाया गया लेकिन लगता है अब फिर से शहर बदरूप होने वाला है।

बिजली के खम्भों पर केबिल के तारों को डालने के कार्य से ऐसा ही लगता है। जी – 20 सम्मेलन के समापन को 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि नए पर फिर से तारों का जाल बिछता दिख रहा है। फोटो में इसे आसानी से देखा जा सकता है। लोग पूछ रहे है कि सब साफ सफाई विदेशी मेहमानों को दिखाने भर के लिए ही थी? अब इसका जवाब दे भी कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!