कांग्रेसजनों ने द्वितीय पुण्य तिथि पर इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। रेलवे रोड़ महानगर कांग्रेस कार्यालय ऋषिकेश में पूर्व कांग्रेस नेता स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा हृदयेश  की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए*।

महानगर अध्यक्ष कांग्रेस एडo राकेश सिंह व महंत विनय सारस्वत ने कहा कि स्वo इंदिरा हृदयेश जी कांग्रेस की दिग्गज नेता थी उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के लिए अनेकों काम किए, वही कैबिनेट मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, अनेकों उच्च पदों पर रहकर प्रदेश की सेवा में लगी रही, इसलिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता व नेता आज भी उनके कार्यों को याद करता है और जब तक उत्तराखंड में बड़े-बड़े नेताओं के नाम लिए जाएंगे, उनमें से एक इंदिरा जी का नाम भी शामिल होगा।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व मदन मोहन शर्मा ने कहा कि स्वo इंदिरा हृदयेश जी के जीवन से हर नेता हर कार्यकर्ता को प्रेरणा लेनी चाहिए इंदिरा हृदयेश उन महिलाओं में थीं, जिनकी हमेशा से रुचि राजनीति में ही रही इंदिरा उस समय मात्र 33 साल की थीं, जब वो पहली बार विधान परिषद की सदस्य बनीं इंदिरा पहली बार 1974 में यूपी विधान परिषद की सदस्य बनीं उस समय उत्तराखंड अलग राज्य नहीं हुआ करता था, ये इंदिरा हृदयेश की काबिलियत ही थी कि कम उम्र में ही उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होने लगी. उसके बाद 1986, 1992 और 1998 में भी वो विधान परिषद की सदस्य चुनी गईं, विधान परिषद की सदस्य रहते कई समितियों की सदस्य भी रहीं।

श्रद्धांजलि सभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, एआईसीसी मेंबर जयेन्द्र रमोल, महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, सहदेव राठौर, प्रदीप जैन, रुकम पोखरियाल, मदन शर्मा, विक्रम भण्डारी, पार्षद राधा रमोला, मधु जोशी, राजेन्द्र कोठारी, परमेश्वर राजभर प्रवीण गर्ग, विनोद रतूड़ी, अशोक शर्मा, हरि सिंह नेगी, ओम पवार, सावित्री देवी, कमलेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, राजेश कुमार शर्मा, आदित्य झा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!