चार दिन पहले गंगा में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने बैराज से किया बरामद, पुलिस के सुपुर्द

एसकेविरमानी / ऋषिकेश,। गत 5 जून  को सच्चा धाम हिल्टन रैपिड के पास गंगा में स्नान करते हुए डूबे युवक का शव आज एसडीआरएफ की टीम ने बैराज से बरामद कर पुलिस के सपोर्ट किया।

यह जानकारी देते हुए एसडीआरएफ ढालवाला टीम के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया की 5 जून को दिल्ली निवासी शिवराम घोष पुत्र दिवाकर चंद्र घोष नहाते समय अचानक गंगा नदी में डूब गया था।

जिसकी खोजबीन के लिए टीम द्वारा लगातार नदी में सर्च अभियान जारी था। सर्च अभियान के दौरान आज टीम ने शिवराम घोष का शव

पशुलोक बैराज से बरामद किया व शव को स्थानीय पुलिस के सुपर्द किया। शव की शिनाख्त परिजनों की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!