कैबिनेट मंत्री ने सुनी भागवत कथा, लिया कथा व्यास का आशीर्वाद

एसकेविरमानी / ऋषिकेश 31 मई । प्राचीन श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की और भागवत कथा का श्रवण करते हुए कथा व्यास पूज्य श्री अभिषेकानंद जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

गंगानगर स्थित महादेव मंदिर परिसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में मंत्री डॉ अग्रवाल ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं से दो बातों पर अमल करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि शादी के कार्ड पर छपे भगवान के चित्र कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सड़क पर ना डालें। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि शादी कार्ड से भगवान के चित्रों को निकाल कर रखना चाहिए, भगवान का अनादर नहीं होता।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि गाय हमारी माता है जिसमें देवताओं का निवास होता है। उन्होंने प्रत्येक श्रद्धालुओं से आवाहन किया कि अपने घरों में खाना बनाते वक्त पहली रोटी गाय की निकाल कर दें। साथ ही सभी गोपालकों को अपने-अपने गोवंश सड़क पर ना छोड़ने का भी आवाहन किया।

इस मौके पर कथा का रसपान कराते हुए पूज्य कथा व्यास श्री अभिषेक आनंद जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर भागवत कथा आयोजित होती है, उसके कई कोसों दूर तक नकारात्मक उर्जा स्वत: ही समाप्त हो जाती है।

इस मौके पर कथावाचक श्री अभिषेकानंद जी महाराज, सोमेश्वर महादेव मंदिर के पूज्य महंत श्री रामेश्वर गिरि जी महाराज, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला महामंत्री भाजपा प्रतीक कालिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधव गुप्ता, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, पार्षद राजू नरसिम्हा, मंडल मंत्री दीपक बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, रेखा चौबे, अमन कालरा, रमेश अरोड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!