क्षेत्रीय विधायक के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर बांटे 31 किलो लड्डू

ऋषिकेश। पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 31 किलो लड्डू का मिष्ठान वितरित किया।

कृष्णा नगर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद चौधरी ने कहा कि मंत्री डॉ अग्रवाल ने जनसेवा को अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने मंत्री डॉ अग्रवाल को विकास पुरूष की संज्ञा दी और कहा कि जनता के सुख-दुःख में सदैव साथ देने वाले डॉ अग्रवाल को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कृष्णानगर की जनता उत्सव के रूप में मना रही है।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र कश्यप, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनिता प्रधान, मण्डल महामंत्री मनोरम देवी, प्रताप राणा, तिलक चौहान, दया सागर, सदानंद यादव, सुनील यादव, कन्हैया यादव, ज्ञानेंद्र, योगेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!