अवैध मजारों पर चल रहा धामी सरकार का हथौड़ा

अम्बीवाला में ग्राम समाज की जमीन पर बनी अवैध मजार को किया गया ध्वस्त 

देहरादून । सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनायी गयी मजारों पर प्रदेश की धामी सरकार का हथौड़ा बराबर चल रहा है।

आज पुलिस और राजस्व टीम ने अंबीवाला संजय कॉलोनी स्थित ग्राम समाज की भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा बनायी गयी मजार को धवस्त कर ग्राम समाज की राजकीय भूमि को मुक्त कराया गया।

उक्त कार्यवाही में होशियार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत बिहार मय थाने के पुलिस बल एवं राजस्व टीम से श्री भोला सिंह (कानूनगो) , श्री रिजवान हुसैन (पटवारी अंबीवाला क्षेत्र) मौके पर मौजूद रहे। ध्वस्तीकरण कार्यवाही के दौरान शांति कानून व्यवस्था कायम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!