ऋषिकेश में अब भरत विहार से आवास विकास गेट तक ई-रिक्शा चलेगी


एसकेविरमानी/ ऋषिकेश। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ऋषिकेश के प्रयास और एआरटीओ परिवहन विभाग के सहयोग से हरिद्वार रोड भरत विहार गेट से आवास विकास के गेट तक ई – रिकशा संचालन का श्रीमती रोमा सहगल संरक्षक ई-रिक्शा यूनियन एवं  ब्रह्म कुमार शर्मा अध्यक्ष व०ना०क०संगठन द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महासचिव नरेश चंद्र भारद्वाज ,सत्येंद्र कुमार शर्मा, पीडी अग्रवाल, पीके जैन,अशोक कुमार रस्तोगी,सत्य प्रकाश गुप्ता, सभासद विकास तेवतिया, पूर्व सभासद रजनी सेठी एवं मनीष कोहली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!