बाक्सर सूरज रोहिला को ‘प्राइड आफ भारत’ अवार्ड

जींद । जींद जिले के गांव फतेहगढ़ निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला को दिल्ली के मोतीनगर में आयोजित सम्मान समारोह में प्राइड ऑफ भारत अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर उनके परिवार में खुशी की लहर है । इससे पहले भी सूरज रोहिला को उनके द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों एवं खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं ।

सूरज ने बताया कि सम्मान समारोह आयोजक डा. अनिता पंवार और डा. मनोज पंवार की देखरेख में पंवार अचिवर फाऊंडेशन (रजि.) एंड इंपोवर्ड वूमेन फोरम इंडिया की ओर से कराया गया जिसमें देशभर के अभिनेताओं, गायकों, पत्रकारों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों, लेखकों, नेताओं इत्यादि को राष्ट्र गौरव सम्मान, ग्लोबल वूमेन पॉवर अवार्ड, प्राइड ऑफ भारत अवार्ड, नारी गौरव सम्मान, राष्ट्र रत्न सम्मान और राइजिंग स्टार इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया । इसी बीच मुझे खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने एवं गांव सहित राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन करने पर प्राइड ऑफ भारत अवार्ड से नवाजा गया ।

सूरज ने कहा ऐसे ऐसे मान सम्मान मुझे निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं जिससे राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा जागृत होती है ।

सम्मान समारोह में अभिनेता रोनी शाह, अभिनेता जुन्नैद हुसैन खान, अभिनेता सुशील मस्ताना और सिंगर मोंटू मस्त अतिथि विशिष्ट रहे उपस्थित एवं उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश भाजपा राजन तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे और पूरे भारत वर्ष से बड़े उद्योगपति व बॉलीवुड की नामी हस्तियोंं के अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने भी शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!