भगवानपुर ( हरिद्वार) । श्री नामदेव समाज द्वारा संत शिरोमणि नामदेव महाराज की स्मृति में दो दिवसीय 131वां वार्षिकोत्सव श्री नामदेव मंदिर भगवानपुर में 6 और 7 मई को मनाया जाएगा।
वार्षिकोत्सव में शनिवार 6 मई को अर्द्धरात्रि जागरण का आयोजन होगा जबकि रविवार 7 मई को हवन, अतिथि सत्कार और भंडारा आयोजन किया जाएगा।तत्पश्चात विचार विमर्श होगा। वार्षिकोत्सव में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी बालक – बालिकाओं को श्रीमती कृष्णा देवी द्वारा स्व नरेंद्र नामदेव की स्मृति में प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।