मंत्री अग्रवाल सड़क पर किस से भिड़ गए, वीडियो हुआ वायरल

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । प्रदेश के वित मंत्री और क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बीच सड़क में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का वीडियो आज चर्चा का विषय बना हुआ है। वित्त मंत्री का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने उन पर हमला किया जिसके बाद बचाव में यह घटना हुई।

घटना के बारे में वित्त मंत्री का कहना है वह किसी कार्यक्रम में जा रहे थे तभी हरिद्वार हाईवे पर एक व्यक्ति ने उन्हें रोका। जब वे रूक गए और अपने वाहन से उतरे तो वह अपनी कोई समस्या बताने लगा। इसी दौरान वह व्यक्ति बदतमीजी पर उतर आया और गाली गलौच करने लगा। वित्त मंत्री के अनुसार उनके सुरक्षा कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना।

कैबिनेट मंत्री के अनुसार उक्त व्यक्ति ने उनका कुर्ता भी फाड़ डाला। वित्त मंत्री ने अपना कुर्ता मीडिया कर्मियों को भी दिखाया। हालांकि वीडियो में कैबिनेट मंत्री अग्रवाल अपने गनर के साथ सडक पर व्यक्ति  दौडाकर को पीटते नजर आ रहे है।

मंत्री पर हमले का आरोपी का नाम सुरेंद्र नेगी बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

बहरहाल कुछ भी हो मंत्री द्वारा सडक पर मारपीट का यह वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

उक्रांद ने सीएम से मंत्री अग्रवाल को अविलंब बर्खास्त करने की मांग उठाई

इस उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद् अग्रवाल द्वारा धर्म नगरी ऋषिकेश शहर में सुरेन्द्र सिंह नेगी युवक के साथ हुए मारपीट की घटना दुर्भाग्य पूर्ण है।  दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी के अनुसार उक्रांद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि प्रेम चंद अग्रवाल को अविलम्ब मंत्री पद से बर्खास्त करें। प्रेम चंद अग्रवाल सरकार के कबीना मंत्री है युवक पर जिस ढंग से आरोप लगाकर स्टॉफ सहित मारपीट कि घटना मंत्री पद पर होते शोभा नहीं देता है। प्रेम चंद अग्रवाल इसी बार ही नहीं बल्कि कई बार मार पिटाई,  गाली गलौज की घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

उत्तराखंड को  ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं, मुख्यमंत्री तुरंत कैबिनेट से बाहर करें : रमोला

कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने भी घटना की कड़ी निंदा की है और कहा कि ऋषिकेश की जनता पिछले 16 सालों से विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की बदतमीजी सहन कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायक अग्रवाल की नाक पर हर समय गुस्सा रहता है। ऐसी घटनाएं हो चुकी है जब लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और वे क्रोधित हो गए।

जयेन्द्र रमोला ने कहा कि उत्तराखंड को इस तरह से खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले नेताओं की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल को तुरंत कैबिनेट से बाहर किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!