जूनियर बाॅयज एकल टेबल टेनिस में हेरिटेज के पार्थ सूद का खिताबी दौर में प्रवेश

एसकेविरमानी / देहरादून। द हेरिटेज स्कूल में आयोजित प्रथम हेरिटेज स्कूल इनविटेशनल इंटर स्कूल जूनियर एवं सीनियर बॉयज टेबल टेनिस टूनामेंट के जूनियर बॉयज एकल में हेरिटेज के पार्थ सूद एवं जूनियर वर्ग की टीम प्रतियोगिता में कर्नल ब्राउन केमब्रिज स्कूल ने ख़िताबी दौर में प्रवेश किया l

जूनियर बॉयज का एकल पहला सेमीफइनल मैच हेरिटेज स्कूल के अधिराज सिंह एवं हेरिटेज स्कूल के ही पार्थ सूद के मध्य खेला गया जिसमें कड़े संघर्ष में पार्थ सूद ने अधिराज सिंह को 3-2 से हरा कर ख़िताबी दौर में प्रवेश किया l

जूनियर टीम प्रतियोगिता के पहले सेमिफ़ाइनल मैच में कर्नल ब्राउन केम्बब्रिज स्कूल ने हेरिटेज स्कूल को 3-0 से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश किया l

सीनियर वर्ग के लीग मैच में श्री राम सेंटेंनियल स्कूल ने हेरिटेज स्कूल को 3-1 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!