बुलंदशहर । विकास क्षेत्र शिकारपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरा के बच्चों का राष्ट्रीय आय आधारित योगिता परीक्षा तथा आश्रम पद्धति विद्यालय परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
मुख्य अतिथि एआरपी शिकारपुर डॉ मनमोहन रोहिला ने बताया कि विद्यालय के 4 छात्र छात्राओं का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में हुआ है जिसमें अंकुश कुमार ने जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 4 बच्चों का चयन जयप्रकाश नारायण राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में हुआ है। विशिष्ट अतिथि एआरपी प्रियंका रूहेला ने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों की तैयारी में जो मेहनत की ,बच्चों की सफलता उसी का ही परिणाम है । उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए उपस्थित ग्रामवासियों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को निरंतर विद्यालय भेजें तथा अन्य लोगों को भी सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने हेतु प्रेरित करें।
दोनों एआरपी के द्वारा अंकुश कुमार, विमल कुमार, रोहित कुमार, आरजू शर्मा ,आदित्य गौतम, शिवा कुमार ,लव कुश तथा विद्यालय स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक प्रवीण कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान सत्यभान सिंह, डीलर अजीत सिंह तथा राजेश कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा ने भी विद्यालय परिवार तथा बच्चों को दूरभाष के माध्यम से बधाई दी ।कार्यक्रम के दौरान प्रवीण कुमार शर्मा, पूनम चौधरी, मीनू चौधरी, कृष्ण कुमार आदि अध्यापक तथा विनोद कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार ,सुंदर सिंह समेत दर्जनों ग्रामवासी मौजूद रहे।