उत्तराखंड सड़क दुर्घटनाएं रोकने को केन्द्रीय मानकों पर अमल को दृढ़संकल्प

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने दिल्ली में परिवहन मंत्रियों की बैठक में लिया भाग 

देहरादून । प्रदेश के परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने नितिन गडकरी, केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में सभी राज्यों और संघ ऱाज्य क्षेत्रों के परिवहन मंत्रियों तथा सचिवों की बैठक में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व किया ।

बैठक में मुख्यतः मोटर वाहनों की गति सीमा की समीक्षा के लिए गठित समिति की सिफारिशों पर चर्चा, वाहन फिटनेस परीक्षण अवसंरचना पर चर्चा, इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण पर चर्चा तथा लर्निंग लाइसेंस के स्वचालन आदि बिन्दुओं पर गहन चर्चा की गयी।

बैठक में प्रदेश के परिवहन मंत्री ने बताया कि पिछली दुर्घटनाओं का परीक्षण करने पर संज्ञान में आया है कि चालक की लापरवाही तथा अनियंत्रित गति सीमा ही मुख्यतः सड़क दुर्धटनाओं हेतु जिम्मेदार है। इसके  सम्बन्ध तथा चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तराखण्ड में वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड जारी कर   वाहनों की गति सीमा नियंत्रण हेतु स्पीड गवर्नर अनिवार्य कर दिये गये है। अभी तक लगभग 1,10,592 वाहनों में स्पीड गवर्नर लगा दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त रियल टाइम मॉनिटरिंग हेतु राज्य में 42993 सार्वजनिक सेवा वाले ATS 140 मानक यन्त्र स्थापित कर दिये गये हैं तथा अतिसंवेदनशील 10 स्थानों पर ANPR कैमरे भी स्थापित कर दिये गये हैं। मंत्री  द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि राज्य सरकार दुर्घटनाओं की रोक हेतु केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों तथा मानकों के क्रियान्वयन हेतु दृढ़संकल्प है।

बैठक में सभी उत्तराखण्ड राज्य से सचिव, परिवहन द्वारा भी। प्रतिभाग किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!