अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), यामी गौतम (Yami Gautam) और निम्रत कौर (Nimrat Kaur) की फिल्म दसवीं का ट्रेलर (Dasvi) का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ जिसे दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला। फिल्म दसवीं में अभिषेक बच्चन, टीचर भर्ती घोटाले में फंसे मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक अपडेट आया है। फिल्म दसवीं की स्पेशल स्क्रीनिंग आगरा के जेल में भी की जाएगी।
दरअसल फिल्म में अभिषेक एक भ्रष्ट नेता के किरदार में हैं, जो एक स्कैम के चलते जेल में आ जाता है। वहीं जेल में आने के बाद एक पुलिस अधिकारी के उसे अनपढ़ कहने से वो ठान लेता है कि अब उसे दसवीं पास करनी है। इसके बाद वो दसवीं पास करने में जुट जाता है। अब ये फिल्म आगरा जेल के रियल लोकेशन में शूट हुई है, और फिल्म में कुछ असली आरोपी भी दिखाए गए हैं। ऐसे में फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में काम करने वाले लोग भी फिल्म देखें और इस ही वजह से फिल्म की आगरा जेल में भी स्क्रीनिंग की जाएगी।