देहरादून । आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के उपाध्यक्ष आर, पी, रतूड़ी के नेतृत्व में सीपी सिंह के संयोजन से पूर्व बैंक मैनेजर सतीश ढींगिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पद चिन्हों पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का सतीश ने संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कमलेश रमन प्रदेश प्रवक्ता, सीपी सिंह विधानसभा अध्यक्ष , नासिर खान प्रदेश सचिव, अशोक सेमवाल पूर्व महानगर अध्यक्ष, इकबाल राव, सुशील सैनी सुदेश सैनी आदि मौजूद रहे ।