स्पीकर ऋतु खंडूरी ने किया मेले का शुभारम्भ
कोटद्वार । जनपद पौड़ी के विधानसभा कोटद्वार विशाल रोजगार मेला का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने किया।
यहां देवी रोड स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में केंद्र एवं राज्य सरकार के श्रम एवम रोजगार मंत्रालय के सहयोग से राज्य स्तरीय विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।
रोजगार मेला में इस दौरान 70 से अधिक टेक्निकल एवं नानटेक्निकल कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं के इंटरव्यू लिये। कई कपनियों द्वारा अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट ही नियुक्ति पत्र दे दिया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह कोटद्वार के युवाओं के रोजगार और उनके विकास के लिए संकल्पित है।उन्होंने केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने चयन कर रही कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया ।
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग युवाओं द्वारा 1900 से अधिक रजिस्ट्रेशन किए गए है।
इस अवसर पर स्किल डेवलपमेंट डायरेक्टर उत्तराखंड हरवीर सिंह, एसडीएम कोटद्वार प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा विरेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथुला, मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला,राजेश त्रिपाठी,हरी सिंह पुंडीर,सुभाष पांडे,कुलदीप रावत,सुरेंद्र सिंह आर्य,नीरू बाला खंतवाल,मंजू जखमोला,कमल नेगी आदि मौजूद रहे।