चारधाम यात्रा स्टेशन ऋषिकेश को भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण का नेशनल प्रमाण पत्र

एसकेविरमानी / ऋषिकेश ।जिला अभिहित अधिकारी (फ़ूड सेफ्टी  पी० सी० जोशी द्वारा बताया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण दिल्ली दवरा छोटे स्ट्रीट फ़ूड वेंडर्स ढाबा संचालक खाध सामग्री विक्रेता के कारोबार को बढाये जाने एवं लोकल पब्लिक टूरिस्ट एवम तीर्थ यात्रियों सुरक्षित हाइजैनिक खााद्य वस्तुओ को उपलब्ध कराये जाने के आशय से ( क्लीन स्ट्रीट फ़ूड हब ) नाम से नेशनल प्रोग्राम बनाया गया है जिसके तहत आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं  औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के निर्देश पर यात्रा स्टेशन ऋषिकेश का चयन फ़ूड सेफ्टी ऑथरिटी देहरादून द्वारा किया गया।

कार्यक्रम  के तहत खाद्य कारोबारियों को खाद्य  सुरक्षा संबधी फ़ूड सेफ्टी सम्बन्धी मनकों का प्रशिक्षण दिया गया और साफ सफाई व्यवस्था हेतु नगर निगम ऋषिकेश द्वारा  स्थानीय प्रशासन टीएचडीसी द्वारा भी सहयोग किया गया और भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण दिल्ली द्वारा नामित एजेंसी द्वारा दो बार ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के उपरांत क्लीन स्ट्रीट फ़ूड हब का राष्ट्रीय प्रमाण पत्र दिया गया है।

संजय तिवारी, आशीष भार्गव,उपायुक्त जीसी कंडवाल द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!