गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल

एसकेविरमानी / देहरादून। कालसी से 14 किलोमीटर आगे सहिया की तरह चापनु के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना कालसी पुलिस बल ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी न0 UP14 CA 3336 चकराता की ओर जा रहे थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। कार अनियंत्रित होकर लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में ज्ञानेंद्र सैनी 48 वर्ष पुत्र नरपत सिंह, गाजियाबाद घायल हो गया जबकि ऋषभ जैन 27 वर्ष पुत्र अतुल जैन निवासी गाजियाबाद सूरज कश्यप 27 वर्ष पुत्र नामालूम निवासी गाजियाबाद व गुड़िया 40 वर्ष पुत्री किशन सिंह निवासी सहादरा दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल व्यक्ति ज्ञानेंद्र ने बताया कि हम सभी लोग गाजियाबाद से चकराता घूमने के लिए जा रहे थे. तभी रात्रि11:30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और वह वाहन से बाहर छटक गया. पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है तथा सभी मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला. घटना की सूचना मृतकों व घायल व्यक्ति के परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!