भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायवाला में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत छिद्दरवाला चौक में चौपाल लगाकर विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की गई ।

इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल व पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज भाजपा देश में भय का माहौल बनाना चाहती है। लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करके असल मुद्दों से देश की जनता को भटकाना चाहती हैं। भाजपा के शासन काल में युवा रोजागार के लिए दर दर की ठोकरें खा रहें है मंहगाई आसमान छू रही है लेकिन  भाजपा सरकार लोगों को धर्म संप्रदाय के नाम पर लड़ाने का काम कर रहीं है कांग्रेस जन व आमजन को डटकर इस तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ना पड़ेगा हमारे पास भाजपा सरकार की झूठ की लंबी लिस्ट हैं कांग्रेस ने इस देश को सुई से सब्बल तक कुदाल से लेकर कंप्यूटर तक पहुंचाने का काम किया हैं और आज भाजपा झूठ के जरिए देश के लोकतंत्र को ख़त्म करना चाहती है ऋषिकेश विधानसभा का विकास ठप है।

ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चन्द व महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा जगह जगह नुक्कड़ सभाएं कर चौपाल लगाकर इस देश के युवाओं को प्रेरित करने का काम कर रही है की इस घोटाले बाजों की सरकार ने किस तरह देश की जनता को अंधकार में रखकर आम जन का पैसा पूंजीपतियों को देने का काम कर रहीं है। कांग्रेस पार्टी का जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम करने का मकसद यहीं है की इस देश की जानता के सामने इन कालेबाजो की सरकार का असली चेहरा जनता के सामने ला सके ये पूंजीपतियों की सरकार निजी कम्पनियो के मालिको के हाथ में, सरकारी बैंकों को देना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा होने नहीं देगी क्योंकि सरकारी बैंकों में पैसा आम लोगों का है ।

सभा में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, गजेन्द्र विक्रम शाही, बरफ सिंह पोखरियाल, भगवती सेमवाल, रुकम सिंह पोखरियाल, प्रकाश पांडे, संदीप खंतवाल, पिंटु प्रजापति, के एस थापा, राम सिंह, जय भारद्वाज, बच्चन सिंह, गोविन्द सिंह, वृद्ध बहादुर सिंह, धीरज थापा, केके थापा, पंकज रावत, दीपक नेगी, रवि राणा, पयाल सिंह राणा, प्रवीण बिष्ट, मदन सिंह, चन्दन सिंह रमोला, हरभजन सिंह, राजेंद्र बिष्ट, हरि सिंह राणा, जबर सिंह बगियाल, जीतेंद्र त्यागी, राजेश बहुगुणा, अल्का क्षेत्री, मंजु क्षेत्री, अंजली, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!