तहसीलदार ने पूछा तो बच्चे बोले खिचड़ी…

स्कूल निरीक्षण में मिड डे मील के चावल में पायी कमी

पौड़ी गढवाल। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के दिशा निर्देशों के क्रम में आज तहसीलदार सदर सुशीला कोठियाल द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओजली (पौड़ी) और वहां स्थित सस्ते गले की दुकान का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मिड डे मील के अंतर्गत बच्चों को दिए जाने वाले राशन की गुणवत्ता और मैन्यू के अंतर्गत बनाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सही नहीं पाई। उनके द्वारा बच्चों से खानपान के संबंध में जानकारी ली गई तो पता चला कि बच्चों को कई दिनों से लगातार केवल खिचड़ी ही खिलाई जा रही है। संबंधित राशन पंजिका सत्यापित नहीं पाई गई। मिड डे मील में मानक के अनुरूप जो चावल निर्धारित किए गए हैं उसके विपरीत कम गुणवत्ता के चावल पाए गए।

राशन की दुकान में भी मिली गड़बड़ी

राशन की दुकान के निरीक्षण के दौरान पाया कि राशन डीलर द्वारा माह जून, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का राशन ही नहीं उठाया गया। पंजिका ठीक से ना तो बनाई गई और ना ही उसमें सही तरह से आख्या दर्ज की जा रही है। पता चला कि राशन डीलर पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर के पद पर भी काम करते हैं और दोहरा लाभ ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!