” मोदी सरकार को सबसे अधिक डर कांग्रेस और राहुल गांधी से लगता है ”

श्यामपुर में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्यामपुर में आज जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत खदरी ग्रामसभा में चौपाल लगाकर विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की गई ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला व ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार लगातार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है उससे सरकार की मंशा जगज़ाहिर है कि सरकार विपक्ष के सवालों से भाग रही है और हिटलर की तरह अड़ियल शासक के रूप में देश के भीतर जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है परन्तु हम भारत के उन सभी आमजन की आवाज बनकर गली- गली चौराहे – चौराहे पर जाकर नुक्कड़ सभाओं के रूप में लोगों को जागरूक करने का काम करते रहेंगे, चाहे हमें इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े । मोदी सरकार को सबसे अधिक डर कांग्रेस व राहुल गांधी से लगता हैं इसलिये आज राहुल गांधी कांग्रेस के किसी भी पद पर ना होने के बावजूद 0 सरकार के प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री और बजे कार्यकर्ता सिर्फ़ राहुल गांधी के विरोध में अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं ।

श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत व कांता प्रसाद कंडवाल ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता अड़तालीस घंटे में रद्द कर दी उससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि ये मोदी सरकार सच बोलने वालों का मुंह बंद करना चाहती है ताकि इस देश में इनकी तानाशाहियत बनी रहें । परन्तु कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता हर वो आमजन जो निडर होके इस सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाता आया है वो चुप नहीं बैठेगा चाहे उसके लिए उसे जेल क्यों न जाना पड़े।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देवी प्रसाद व्यास व पूर्व प्रधान सुनीता रावत ने कहा कि कांग्रेस संगठन हमेशा जनता के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा इस तानाशाह केन्द्र सरकार ने जिस प्रकार पूरे देश में असत्य व झूठ का अंधकार फैलाया है जल्द कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ इसे दूर करने का काम करेंगी जैसे कि कौरवों के पास भी बहुत शक्ति थी, धन, सेना थी पर उनके पास सत्य नहीं था उसी प्रकार आज सच केन्द्र सरकार के पास नहीं है जिसका परिणाम यह होगा कि मोदी सरकार को संत ना बोलने की क़ीमत चुकानी होगी और सत्ता से बाहर जाना होगा ।

बैठक में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, देव पोखरियाल, कांता प्रसाद कंडवाल, देवी प्रसाद व्यास, धर्मराज सिंह, राय सिंह, धनी राम, रामस्वरूप राणाकोटी, रूप नारायण, आनंद देवली, राकेश देशवाल, उमा ओब्रॉय, तनवीर सिंह, मोहमद असलम, विपिन पाल, पार्वती बडोला, अनीश खान, हर्षपति सेमवाल, मनोज गुसाईं, भगवती सेमवाल, देव दत्त बेलवाल, सुरज भट्ट, सोनू भारद्वाज सनमोहन सिंह रावत, नीरज त्यागी, महेंद्र भट्ट, विनोद चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!