राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में ई – ग्रंथालय पर कार्यशाला

तकनीकी के साथ अपने आप को उन्नत करते रहें : वंदना शर्मा

देहरादून । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर महाविद्यालय के पुस्तकालय के तत्वाधान में “ An Interaction Program on e- Granthalaya, N- list &  NDLl“  शीर्षक पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो वंदना शर्मा एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने संयुक्त रुप से किया।

इस मौके पर प्राचार्य प्रो वंदना शर्मा ने  तकनीकी से जुड़े रहने एवं तकनीकी के साथ स्वयं को उन्नत करते रहने की बात कही। कार्यक्रम की वक्ता महविद्यालय की सहायक पुस्तकालयध्यक्ष ने पुस्तकालय में प्रयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर ई-ग्रंथालय के विषय में, उसके अंतर्गत डिजिटल लाइब्रेरी, वेब ओपक एवं ई-ग्रंथालय के मोबाइल एप का कैसे प्रयोग करना है, कैसे खोज करनी है, उसकी क्या-क्या सेवाएँ हैं, भविष्य में हम इसमें क्या–क्या कर सकते हैं कि विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही सहायक पुस्तकालयध्यक्ष ने ”नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया’” एवं “एन-लिस्ट” के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। इनमें हम कैसे पंजीकृत कर सकते हैं, कैसे विषय सामग्री खोज कर सकते हैं और इनके द्वारा क्या-क्या सेवाएँ प्रदान की जाती हैं. जिससे महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र/ छात्राएं सभी लाभान्वित हो सके। इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो यतीश वशिष्ठ, प्रो अरुण अग्रवाल, प्रो गिरीशचंद्र डंगवाल, प्रो ज्योति खरे, प्रो सविता वर्मा, डॉ अनीता चौहान, डॉ आशुतोष मिश्र, डॉ कविता काला, डॉ सुनीता नौटियाल,डॉ रेखा चमोली, डॉ रश्मि, डॉ मनीषा सांगवान, राकेश सिंह जोगी, कवीन्द्र शेखर जोशी, अक्षय कुमार, रोहित कुमार, शशांक, पूजा, रेखा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ दयाधर दीक्षित ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!