मायाकुंड में 6 अप्रैल को धूम्रपान से मनायी जाएगी हनुमान जयंती

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । आगामी 6 अप्रैल को मायाकुंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।यह जानकारी मध्य प्रदेश के कथा वाचक आचार्य मनीष पाठक, आचार्य शत्रुघ्न शरण, आचार्य बलराम, डॉ. सुदर्शन दास ने हनुमान मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि ऋषिकेश में नवरात्रि के पावन पर्व पर अनेक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत मुख्य रुप से श्री राम चरित्र मानस रामायण पाठ, श्री राम महायज्ञ एवं श्री हनुमत महायज्ञव श्री राम कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें अयोध्या जनकपुर, चित्रकूट, वृंदावन, काशी, प्रयाग, उज्जैन, अमरकंटक के संत महात्मा बड़ी संख्या में संत शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यज्ञ और नवान प्रायण पाठ से पूर्व अनुष्ठान किए जाएंगे। यह कथा देश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को कथा प्रारंभ किए जाने से पूर्व भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा के बाद कथा वाचक मनीष पाठक द्वारा श्री राम कथा का विस्तार से वर्णन किया व कई प्रसंग सुनाएं. कथा 5 अप्रैल तक चलेगी व 6 अप्रैल को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!