
देहरादून । कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने के बाद सरकारी आवास खाली कराए जाने के नोटिस सत्ताधारी भाजपा और उसकी सरकार कड़ा प्रहार किया है।
कांग्रेस नेत्री ने एक वीडियो जारी कर भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जितनी तीव्र गति से राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की गयी, उतनी तीव्रता से पुलवामा मामले में कार्रवाई की गयी होती तो शहीदों के परिजनों को न्याय मिल रहा होता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश हित में कुछ सवाल ही तो उठा रहे हैं लेकिन भाजपा और उसकी सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
देखिए वीडियो।