गौ पुत्र सेना ने बलिदान दिवस पर बाइक रैली निकाल शहीदों को किया नमन

भारतनमन/सूरज रोहिला/  जुलाना, जींद । बलिदान दिवस पर जुलाना की गौ पुत्र सेना ने शहीदों की याद में बाइक रैली निकाली जिसमें लगभग 400 से 500 व्यक्ति मौजूद रहे । गौ पुत्र सेना ने बाइक रैली निकालकर शहीदों को नमन किया । सभी ने शहीद भगत सिंह की छपी फोटो वाली टी शर्ट पहन कर देशभक्ति का परिचय दिया ।

रैली जुलाना विकलांग गौशाला से नया बस स्टैंड जुलाना से होते हुए नई अनाज मंडी से पुराना बस स्टैंड जुलाना से बाजार से होकर निकाली गई ।

जुलाना ब्लॉक प्रभारी उज्ज्वल दलाल जुलाना ने बताया कि शहीदों को याद करने के लिए साल में कुछ ही दिन ऐसे आते हैं और इनको नमन करने के लिए हमें संगठित होकर ऐसे ऐसे भव्य कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए ।ऐसे कार्यक्रम और रैलियां शरीर में जोश और उत्साह पैदा करती हैं जिस से देश के प्रति कुछ करने की जिज्ञासा उत्पन्न होती है ।

रैली में संदीप, अमित, सुमित, आज़ाद, रविंद्र, आकाश, दीपू सहित अन्य देशभक्त शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!