सीजी इ डबल्यू सी सी बाॅलीबाल प्रतियोगिता में चैम्पियन बनी ओएफडी की टीम – Bharat Naman

सीजी इ डबल्यू सी सी बाॅलीबाल प्रतियोगिता में चैम्पियन बनी ओएफडी की टीम

एसकेविरमानी/  देहरादून। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति,देहरादून वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच तथा समापन समारोह का आयोजन मानचित्र अभिलेख एवं प्रसार केंद्र, भारतीय सर्वेक्षण विभाग में हुआ। ओ एफ डी 2022-23 के खिताब की विजेता टीम बनी। ओ एफ डी ने 3-0 से फाइनल मैच जीता तथा डाक विभाग की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह के मुख्यातिथि ब्रिगेडियर बी सरीन चंदर ने विजेता टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 के छात्र छात्राओं ने गढ़वाली नृत्य तथा प्रेरक गीत की प्रस्तुति से समारोह में चार चांद लगा दिए। समारोह में श्री एस बी शर्मा,निदेशक, श्री इनाम अमिल डी एस जी, कर्नल रजत शर्मा, श्री शूरवीर सिंह चौहान डी ए एफ तथा विनीत नेगी वरिष्ठ लेखाधिकारी विशिष्ट अतिथि थे। कर्नल क्षितिज सुधीर वर्मा , निदेशक मानचित्र अभिलेख एवं प्रसार केंद्र ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, आयोजन समिति के सदस्यों तथा सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव श्री संजीव शर्मा एवं उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *