
भारत नमन/सूरज रोहिला / जुलाना जींद, । राजकीय महाविद्यालय जुलाना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर जिसकी थीम पर्यावरण संरक्षण है के तीसरे दिन शुरुआत योग द्वारा की गई । सभी स्वयंसेवकों ने योग किया और संकल्प लिया कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे ।
तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण में सफाई कर सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत का संदेश दिया । 
डॉ हरबंस लाल तथा डॉ बलबीर आर्य मुख्य प्रवक्ता रहे उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरणा दी और संतुलित आहार के विषय में सभी स्वयंसेवकों को बताया ।
डॉक्टर संजय कुमार भूगोल विभाग राजकीय महाविद्यालय जुलाना ने सभी स्वयंसेवकों को मृदा संरक्षण जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संदेश दियान । कार्यक्रम अधिकारी मीणा तथा अभिषेक शर्मा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे ।