तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दीपक के घर पहुंचकर थमाया नोटिस – Bharat Naman

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दीपक के घर पहुंचकर थमाया नोटिस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित मार्च से कुछ घंटे पहले दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंची और उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया।

पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। और कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है।

कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 220 कंपनियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के सीमित समूह को किसी वैकल्पिक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रस्ताव दिया है। सेंट्रल पार्क शुक्रवार और शनिवार को आम लोगों के लिए बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *