
देहरादून । बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस और कमर्शियल गैस के दामों में कई गयी बढोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ यहां कांग्रेस भवन के बाहर एस्ले हाल चौक पर जोर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका ।
कांग्रेस कार्यकर्ता आज प्रातः गैस सिलेंडर लेकर एस्ले हाल चौक पर एकत्र हुए और रसोई के दामों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ सरकार विरोधी नारेबाजी कर जबरदस्त आक्रोश प्रकट किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी गोदावरी थापली, गरिमा दसौनी, मथुरा दत्त जोशी, पूरन सिंह रावत, महेंद्र नेगी गुरु, मनीष नागपाल, पार्षद उर्मिला थापा, दीपू चौहान, पवन खरोला, मुकेश सोनकर, अर्जुन सोनकर,संगीता गुप्ता, डॉ अरुण रतूड़ी, राजकुमार जैसवाल,महानगर, मनीष कुमार , गौतम डोगरा, महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, लक्की राणा, राज्य आंदोलनकारी पंडित विपुल नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, मोहन थापली, संजय शर्मा, हरिंदर सिंह बेदी, शिवम कुमार बुय्यर, संजय भारती, अवदेश कटारिया, मेहताब, पीयूष जोशी, सूरज क्षेत्री, अफ्ताफ अहमद, रोबिन त्यागी, ललित बद्री, विकास थापा, शहजाद अंसारी, रवि हसन अंसारी, फारूक राव, मुजाहिद अंसारी, अजय शर्मा, अनिल नेगी, शांति रावत, मंजू त्रिपाठी, अनुराधा तिवारी आदि मौजूद रहे।