देहरादून । स्थानीय केदारपुरम एमडीडीए कालोनी में भाजपा के बूथ अध्यक्ष अनूप गुंसाई के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में आज कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी।
इस अवसर बूथ अध्यक्ष अनूप गुसाईं के साथ ही वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मण्डल के महामंत्री देवेंद्र गैरोला, कल्याण सिंह अमर सिंह, लाखी राम सेमवाल, नरेन्द्र रावत, बूथ अध्यक्ष दिव्यांशु नेगी, भूपेंद्र नेगी, विनोद बडोला, श्रीमती लक्ष्मी नेगी, श्रीमती शान्ति गुसाईं, श्रद्धा गुसाईं, वक्तदर्शन गुंसाईं अमर सिंह, कुंपाल रावत आदि मौजूद रहे।