
देहरादून । प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट संगठन की इकाइयों से विचार-विमर्श कर निगम के चुनाव में मजबूती से लड़ने के लिए ऊर्जा भरने का काम कर करेगें।
श्री बिष्ट का गढ़वाल मंडल भ्रमण के बाद अब कुमाऊं मंडल का प्रस्तावित भ्रमण शुरू हो गया है। 24 से लेकर 28 फरवरी तक कुमाऊं मंडल के अलग-अलग जिलों में संगठन की इकाइयों से गहन विचार-विमर्श करेंगे।
पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार ने युवाओं पर लाठियों की जोर आजमाइश की और उनके आंदोलन को फेल करने की साजिश हुई उससे तो यही लगता है कि सरकार अपने मंसूबों में असफल हुई। पूरा प्रदेश बेरोजगारी ,महंगाई ,पलायन, जोशीमठ जैसे मुद्दों पर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने बताया कि जोत सिंह बिष्ट प्रदेश संगठन की बैठक कर सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संकल्प बंद होकर संगठन की मजबूती प्रदान करते हुए नगर निगम चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने का प्रयास करेगा। यही जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेगा।
संगठन की बैठकों में तमाम जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रभारी वार्ड अध्यक्ष कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।