कार्यकर्ताओं ने विनोद बडोला के निवास पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनी

देहरादून । केदारपुरम एमडीडीए कालोनी स्थित भाजपा कार्यकर्ता विनोद बडोला के निवास स्थान पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना ।

हर रविवार को प्रात: 11:00 से 11:30 तक टेलीविजन और आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाली मन की बात में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी को हुए गणतंत्र

दिवस समारोह में पद्म पुरस्कारों, नया संसद भवन निर्माण करने वाले श्रमिकों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता पर भी अपने विचार देश के लोगों के साथ साझा किए।

इस अवसर पर आयोजक विनोद बडोला के साथ ही भाजपा के वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मंडल के महामंत्री देवेन्द्र गैरोला, भूपेन्द्र सिंह नेगी, दीपांशु नेगी, राजेन्द्र प्रसाद डिमरी, पत्रकार नरेश रोहिला, रूद्र बडोला, शोभा चमोली, शोभा बडोला, कुसुम सुन्दरियाल, शांति चौहान, विजय लक्ष्मी भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!