खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सुबह-सवेरे दबोचे दुग्ध वाहन, पांच नमूने लेकर जांच को भेजे

 

एसके विरमानी / देहरादून। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून  पीसी जोशी द्वारा बताया है कि जिला मजिस्ट्रेट  देहरादून के निर्देश पर आज प्रातः 4:00 बजे एफडीए की टीम मसूरी जाने वाले दुग्ध वाहनों की क्वालिटी चेकिंग हेतु मसूरी डायवर्जन पर बैरियर में पहुंची और वाहनों को रोककर दूध और पनीर के 5 संदिग्ध सैंपल क्वालिटी जांच हेतु लिए जिसे गवर्नमेंट लैब में जांच हेतु भेज दिया गया। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

श्री जोशी ने बताया कि अधिकारियों को शिकायत प्राप्त हुई थी कि प्राइवेट वाहन में मिलावटी दूध पनीर मसूरी जा रहा है जिसकी आपूर्ति सहारनपुर – मुजफ्फरनगर क्षेत्र से प्राइवेट वाहनों हो रही है टीम को देखकर एक नैनो कार मसूरी डायवर्जन से वापस देहरादून की ओर मुड़कर भागने लगी लेकिन अधिकारियों ने उसका पीछा कर सहस्त्रधारा रोड तक किया गया और उसे रोककर उसकी चेकिंग की गई तो उसमें पनीर रखा हुआ था जिसका नमूना क्वालिटी जांच हेतु लैब भेज दिया है। देहरादून में दूध का उत्पादन कम होने के कारण बाहर के राज्यों से दूध पनीर की आपूर्ति होती है और मसूरी में पर्यटक सीजन के कारण दूध की डिमांड बढ़ जाती है। यह भी शिकायतें हैं कि होटल रेस्टोरेंट संचालक भी सस्ते रेट का ही पनीर की ही डिमांड करते हैं और उसे ग्राहकों को अधिक दाम पर परोसा जाता है खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ऐसे होटल रेस्टोरेंट की भी निगरानी की जा रही है और एक विशेष अभियान चलाया जाएगा विगत सप्ताह में 20 से अधिक व्यापारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006के तहत मुकदमे दर्ज करा दिया गये है। टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पीसी जोशी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रमेश सिंह संजय तिवारी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मंजू रावत आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!