वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने मकर संक्रांति पर बांटी खिचड़ी – Bharat Naman

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने मकर संक्रांति पर बांटी खिचड़ी

सक्रांति पर खिचड़ी खाने का बड़ा महत्व, स्वास्थ्य के लिए औषधि समान 

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ऋषिकेश द्वारा मकर सक्रांति की अवसर पर हरिद्वार रोड पर एकत्रित होकर सैकड़ों लोगों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी एवं गुड और तिल के लड्डू बांटे गये। खिचड़ी खाने वालों की लंबी कतार लगी रही और लोगों ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर ब्रह्म कुमार शर्मा अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने बताया कि मकर संक्रांति को खिचड़ी के रूप में मनाये जाने के पीछे बहुत ही पौराणिक और शास्त्रीय मान्यताएं हैं। मकर संक्रांति के इस पर्व पर खिचड़ी का काफी महत्व है। मकर संक्रांति के अवसर पर कई स्थानों पर खिचड़ी को मुख्य पकवान के तौर पर बनाया जाता है।

संरक्षक प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि खिचड़ी को आयुर्वेद में सुंदर और सुपाच्य भोजन की संज्ञा दी गई है। साथ ही खिचड़ी को स्वास्थ्य के लिए औषधि माना गया है। प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के अनुसार जब जल नेती की क्रिया की जाती है तो उसके पश्चात् केवल खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है।

शास्त्रीय मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने का बहुत ही महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति पर चावल, दाल, हल्दी, नमक और सब्जियों को मिलाकर खिचड़ी बनाई जाती है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी के सहायक व्यंजन के रूप में दही, पापड़, घी और अचार का मिश्रण भी किया जाता है।

आयुर्वेद में चावल को चंद्रमा के रूप में माना जाता है। शास्त्रों में चावल को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। काली उड़द की दाल को शनि का प्रतीक माना गया है। हल्दी बृहस्पति का प्रतीक है। नमक को शुक्र का प्रतीक माना गया है।

हरी सब्जियां बुध से संबंध रखती हैं। खिचड़ी की गर्मी व्यक्ति को मंगल और सूर्य से जोड़ती है। इस प्रकार खिचड़ी खाने से सभी प्रमुख ग्रह मजबूत हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन नए अन्न की खिचड़ी खाने से शरीर पूरा साल आरोग्य रहता है।

खिचड़ी प्रसाद वितरण में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सदस्य हरिप्रसाद जिंदल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरे जोश खरोश के साथ आने वाले सभी लोगों को खिचड़ी प्रसाद खिलाया।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा, महासचिव नरेश चंद्र भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पीडी अग्रवाल, संरक्षक प्रमोद कुमार जैन,नरेंद्र सिंह चौहान, चंद्र प्रकाश व संस्था के संरक्षक कमला प्रसाद भट्ट गणेशी लाल, श्याम सिंह, अशोक रस्तोगी, के जी गोयल,कमल सिंह राणा, विनोद कुमार नौटियाल, हर गोपाल अग्रवाल, हीरालाल, नरेश कुमार, चंद्र मोहन नेगी, श्याम सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार राणा,नगर उधोग व्यापार मंडल ऋषिकेश के महामंत्री प्रतिक कालिया, हरिप्रसाद जिंदल, प्रदीप जैन, हरीश आनंद ,सतीश कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, हरीश तोमर,सतीश कुमार शर्मा, रमेश चंद जैन, अशोक रस्तोगी, प्रेम कंडवाल सहित तमाम लोग उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *