मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण, जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कम्बल बांटे – Bharat Naman

मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण, जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कम्बल बांटे

एसकेविरमानी/  देहरादून । धर्मपुर विधानसभा वार्ड 72 देहराखास में भाजपा महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने कम्बल और खिचड़ी का प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और पार्षद आलोक कुमार ने जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांटे।

विधायक चमोली ने इस अवसर पर कहा कि  सर्दी के  मौसम में लोगो को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े व कंबल उपलब्ध कराना निश्चित रूप से सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह पुनीत कार्य प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर करना चाहिए जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लच्छू गुप्ता के प्रयासों को सराहा और कहा कि वह साल भर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं  जिसमें जरूरतमंद और असहाय लोगों को समय-समय पर मदद पहुंचाई जाती है। कंबल वितरण के दौरान लच्छू गुप्ता  ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करने में एक और जहां आत्मसंतुष्टि मिलती है वहीं हम ऐसा करके समाज के कमजोर लोगों के प्रति अपना फर्ज को भी निभाते हैं।

इस मौके पर गोपाल पुरी, सोनू सरदार, संदीप मुखर्जी, सुभाष बालियान, बबली रावत, पूनम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *