
कड़ाके की सर्दी में हजारों लोगों ने किए माता के दर्शन, चढ़ाया प्रसाद
राजकुमार धनगर / बेहट (सहारनपुर) ।सिद्ध पीठ माँ शाकम्भरी देवी के भवन पर आज शाकम्भरी जयन्ती के विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ कड़ाके की सर्दी के बीच उमड़ी। इस भवन पर अंतरराज्यीय श्रद्धालुओं द्वारा अनेक धर्मशालाओ में विशाल भण्डारों का आयोजन किया गया । रात्रि से ही ममतामयी माँ के जागरण में माँ के भक्तों का हुजूम जय माँ के उद्घोष के बीच पहुँचना शुरू हो गए थे।
आज शाकम्भरी देवी जयन्ती पर हजारों की संख्या में पहुँच श्रद्धालुगनो ने भक्ति में शक्ति को चरितार्थ कर माँ के भवन पर माथा टेक प्रसाद चढ़ाया ।भयंकर पड रही कड़ाके की सर्दी के बावजूद भी श्रद्धालुओं का आवागमन प्रभावित होता हुआ नही दिखाई दिया।देर शाम तक माँ के भक्त कतार बद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा में रहे।