कैबिनेट मंत्री ने वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक से की नववर्ष की शुरूआत

एसकेविरमानी /ऋषिकेश । क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नव वर्ष 2023 की शुरुआत वीरभद्र मन्दिर में जलाभिषेक के साथ की। इसके बाद गंगा दर्शन कर गौमाता का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ मौके पर व्यापारियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान नूतन वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट मार्ग स्थित व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला नववर्ष व्यापारियों, स्थानीय लोगों सहित देश व प्रदेश के लिए खुशहाली भरा हो। उन्होंने कहा कि नववर्ष हर वर्ग हर समाज के लिए खास बने।

उन्होंने कहा कि नव वर्ष संक्रमण मुक्त हो, समाज के सभी लोग एकजुट, भाईचारे के साथ रहे। इस दौरान रायवाला के सत्यनारायण मन्दिर, हरिपुरकलां के कालू सिद्ध मन्दिर, छिद्दरवाला के मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सत्संग में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!