सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अपर निदेशक डाॅ अनिल चन्दोला हुए सेवानिवृत्त

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा भी रिटायर

विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने दी दोनों को भावभीनी विदाई 

देहरादून । सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के अपर निदेशक डाॅ अनिल चन्दोला आज सेवानिवृत्त हो गए। डॉ चन्दोला ने उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक करीब 35 वर्ष तक सूचना विभाग को अपनी सेवाएं दी। उनके साथ विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा भी सेवानिवृत्त हो गए। दोनों को आज रिंग रोड लाडपुर स्थित सूचना भवन के सभागार में महानिदेशक वंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में  स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर भावभीनी विदाई दी गयी।

इस अवसर सेवानिवृत्त डाॅ अनिल चन्दोला ने अविभाजित उत्तर प्रदेश और फिर उत्तराखंड में सूचना विभाग में कार्य के अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने डाॅ अनिल चन्दोला के नेतृत्व में सूचना विभाग की प्रगति की सराहना की।

आपको बता दें डा अनिल चन्दोला बेहद मिलनसार और सहयोगी प्रकृति के अधिकारी रहे हैं। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग का सीधा संबंध पत्रकारों से है और जिला सूचना अधिकारी से लेकर अपर निदेशक के पद के सफर के दौरान डाॅ चन्दोला के पत्रकारों के साथ बेहद आत्मीय संबंध रहे।

विदाई समारोह में महानिदेशक वंशीधर तिवारी, नये अपर  निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि विजरानिया, पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, व्यवस्था अधिकारी रामपाल रावत सहित विभाग के सभी अधिकारी और  कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त निदेशक डा नितिन उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!