छह माह से फरार वांछित इनामी बदमाश हरियाणा के जींद से गिरफ्तार

एसकेविरमानी /देहरादून ।एस.ओ.जी (देहात) द्वारा, छह माह से फरार ₹10,000/- का इनामी/ वांछित अभियुक्त आकाश को जींद (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार उसके दो साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी उत्तराखंड म के द्वारा वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में एक अभियान चलाया गया है।उपरोक्त आदेश के अनुपालन मेंं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के द्वारा अपने अधीनस्थों को उक्त संबंध में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक देहात पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देकर इनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।

इनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में उच्च अधिकारी गणों से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एस.ओ.जी देहात जनपद देहरादून के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के मुकदमा अपराध संख्या 195/ 2022, धारा 379/ 411/ 34 आईपीसी मे छ:(6) माह से फरार वांछित एवं ₹10,000 रूपये के इनामी अभियुक्त त के कुमार संबंध में पतारसी एवं सुरागरसी करते हुए अभियुक्त को कल जींद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता अभियुक्त

आकाश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम खरल, थाना गड़ी, तहसील नरवाना, जिला जींद, हरियाणा

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं पुराने कपड़े बेचने का काम करता हूं। मैं अपने साथमैं अपने साथियों के साथ इधर-उधर ठगी की घटना करने हेतु जाता रहता हूं। हम लोग बस/ विक्रम आदि में बैठ कर लोगो को अपनी बातों में उलझा देते हैं, और हमारा एक व्यक्ति इस दौरान उनका ध्यान भटकते ही उनके बैग/ अटैची से उनकी ज्वेलरी का सामान निकाल लेता है। घटना करने के बाद हम उस वाहन से उतर घटना करने के बाद हम उस वाहन से उतरकर अलग-अलग हो जाते हैं और अब बाद में कुछ सामान का बंटवारा कर लेते हैं।

अभियुक्त को कोतवाली ऋषिकेश में लाकर दाखिल किया गया है, एवं समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

🔵पुलिस टीम

के.आर. पांडे ( प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश)

दीपक धारीवाल  (प्रभारी एस.ओ.जी देहात)

HC कमल जोशी* एस.ओ.जी देहात

C नवनीत नेगी* एस.ओ.जी देहात

C सोनी कुमार* एस.ओ.जी देहात

*C मनोज कुमार* एस.ओ.जी देहात

*C जितेंद्र कुमार* एस.ओ.जी देहात

*L/C जमुना नेगी* एस.ओ.जी देहात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!