तीर्थनगरी पहुंचे सोनू निगम, महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने सौंपा गोमुख से लाया गया पवित्र जल

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री सोनू निगम एवं उनकी पत्नी मधुरिमा निगम के तीर्थ नगरी ऋषिकेश आगमन पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने गंगा पूजन कर उन्हें गोमुख का पवित्र जल भेंट किया।

महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी ने बताया कि सोनू निगम के ऋषिकेश आगमन पर सर्वप्रथम उन्होंने शीशम झाड़ी स्थित घाट पर पूजा अर्चना कर गोमुख का पवित्र जल भेंट किया। सोनू निगम ने कहा कि यह मेरे लिए बड़े भाग्य की बात है कि मुझे पदमश्री मिलने के बाद मुझे गोमुख का पवित्र जल संतो के हाथों से मिल रहा है। मां गंगा मुझे ऋषिकेश बुला लेती है । सोनू निगम अपने परिवार के संग एक दिवसीय अपने निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे

इस अवसर पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य नवीन चंद्रा सिद्धार्थ आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!