प्रदीप रोहिला अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद देहरादून के कार्यवाहक अध्यक्ष बने

बांए से परिषद के सचिव राजकुमार रोहिला और कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप रोहिला

देहरादून । अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद देहरादून की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप रोहिला को परिषद का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी की बैठक आज यहां मोथरोवाला रोड़ स्थित शक्ति विहार में विनोद रोहिला के आवास पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया  कि चूंकि शाखा के चुने हुए अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहिला का  पिछले दिनों निधन हो गया इसलिए उनके स्थान पर आगामी चुनाव तक प्रदीप रोहिला को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना जाए। कार्यकारिणी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई और सर्वसम्मति से प्रदीप रोहिला को परिषद का कार्यवाहक अध्यक्ष चुन लिया गया।

बैठक में इसके अलावा रोहिला स्मारिका की प्रगति सहित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में परिषद के सचिव राजकुमार रोहिला, कोषाध्यक्ष दिलबाग रोहिला के साथ ही राजपाल रोहिला, गोपाल रोहिला, महेन्द्र रोहिला, विनोद रोहिला, सुरेश कुमार रोहिला, सत्यपाल रोहिला, शिक्षक अनिल रोहिला, सुरेंद्र कुमार रोहिला, नरेश रोहिला मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!