कशिश बख्शी का सपना हुआ पूरा

कशिश बख्शी लेफ्टिनेंट बनने के बाद अपने माता-पिता के साथ

आईएमए में प्रशिक्षण पश्चात लेफ्टिनेंट बने 

कांग्रेस प्रदेश सचिव मंजू त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं 

देहरादून । बचपन से फाइटर पायलट बनने का कशिश बख्शी का सपना आज आईएमए में प्रशिक्षण पश्चात लेफ्टिनेंट बनने के साथ पूरा हो गया। अपनी सफलता पर उन्हें घर परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों से शुभकामनाएं मिल रही है। एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाले कशिश ने सिद्ध कर दिखाया कि व्यक्ति ठान ले तो कुछ भी कर सकता है।

कशिश बताते हैं कि उनकी नानी का घर अम्बाला में है और नजदीक AFS है इसलिए हर रोज ही आठ दस फाइटर जेट उनके  घर के ऊपर उड़ जाया करते थे। यह  देखकर उनके मन में फाइटर जेट उडाने की इच्छा होती जो समय के साथ जोर पकडने लगी और उन्होंने यह प्रण कर लिया कि वह एयरफोर्स ज्वाइन कर फाइटर पायलट बनकर देश सेवा में जाएंगे।

यह उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट था जब नौंवी कक्षा में वे देहरादून में थे जो एक तरह से आईएमए का घर है। कशिश के अनुसार उन्होंने एनडीए के माध्यम से जाने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। बाद में बीटेक करते हुए उन्होंने इसकी तैयारी की और सीडीएस क्वालिफाई कर आईएएम में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

कशिश का अम्बाला में एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता हरीश बख्शी प्राइवेट जाब में है जबकि माता रश्मि बख्शी शिक्षिका है। कशिश ने ग्राफिक्स इरा यूनिवर्सिटी से बीटेक कम्प्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री ही है। कशिश की प्रारंभिक शिक्षा सेंट थामस में हुई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने कशिश बख्शी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने प्रशिक्षण में पास आउट सभी सैन्य अधिकारियों को भी शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी देश सेवा की नई मिसाल कायम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!