राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची

राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून । महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने स्वागत किया। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, सचिव श्री राज्यपाल, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद रहे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास के लिए आज देहरादून पहुंची। शुक्रवार को वे यहां दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।

इससे पहले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल  सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!