गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व पर स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता

प्रतिभागियों का मेडल पहनाकर किया सम्मान 

हमारेसंवाददाता / जुलाना, जींद । गांव लजवाना खुर्द में एंटी करप्शन फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया व यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में भ्रष्टाचार के खिलाफ सलोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सलोगन लिखे और पेंटिंग बनाई । प्रतियोगिता का आयोजन एंटी करप्शन फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया जींद कार्यकारी सदस्य सूरज रोहिल्ला और यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन जुलाना ब्लॉक परभारी उज्जवल दलाल ने किया ।

कार्यक्रम बच्चो के चहुमुखी विकास के लिए बहुत जरूरी हैं जिनसे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है । बच्चों ने प्रतियोगिता में बड़ चढ़ कर भाग लिया जिसमें  ने सलोनी रोहिल्ला प्रथम स्थान, कोमल रोहिल्ला ने द्वितीय स्थान और दिवेश ने तृतीय स्थान हासिल किया । सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में बॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला, यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन जुलाना ब्लॉक प्रभारी उज्जवल दलाल, विशाल दलाल, युवा संगठन करसोला से मोनू लाठर, अजीत लाठर सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!